दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह में प्रवेश प्रारंभ

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ रायपुर द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में  5 से 14 वर्ष तक के निर्धन दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश आरंभ हो गया है।  महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे ने बताया कि मंडळ द्वारा 1982 से दिव्यांग बालिकाओं के आवास, भोजन, शिक्षण, चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुशंसित इस संस्था को वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार भी दिया गया। अब तक यहां रहकर 150 से ज्यादा बालिकाएं स्वनिर्भर होकर अपना भविष्य निखार चुकी है।
 
उन्होंने आगे बताया कि कुछ बालिकाएं शिक्षण के बाद शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में सेवाएं दे रही है। कुछ ने स्वरोजगार स्थापित किया और कई विवाह के पश्चात अपने घर में सुखमय जीवन यापन कर रही है।  संस्था में बालिकाओं के आत्मविश्वास वृद्धि के लिए  समय –समय पर गायन, नृत्य, पाककला, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई के साथ सभी को सामान्य वर्ग से जोड़े रखा जाता है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से आमजन से अनुरोध किया कि यदि ऐसे दिव्यांग बालिकों की जानकारी होतो उन्हें संस्था में प्रवेश अवश्य दिलवाए। जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनाया जा सके।