महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति आज करेगी वृहद स्तर पर पौधरोपण
2023-07-22 09:30 AM
304
रायपुर। पर्यावरण को लेकर जहां एक ओर राज्य सरकार बड़े पैमाने पर गांव से लेकर शहर पौधरोपण का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर अपने सामाजिक दायित्यों को निर्वहन कर रही महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति आज 22 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण करने जा रही है। बतादें कि मंडळ की पर्यावरण समिति प्रतिदिन पौधरोपण का कार्य कर रही है। बीते दिनों पर्यावरण समिति ने भी नगर निगम और स्मार्ट सिटी रायपुर के सहयोग से पचपेड़ी नाका चौक से माना तक डिवाइडर के बीच में मंडळ के सदस्यों ने पौधरोपण किया।
मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे भाठागांव के आगे ग्राम महुदा में मंडळ द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाना है। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। आज नीम, करंज, कचनार, सीताफल, गुलमोहर, शिशु के पौधे का रोपण करेंगे।
पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण आज बेहद जरूरी है। हम आज नहीं जागेंगे तो आने वाली पीढ़ी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महुदा में आज छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।आज हम अगर नही जागेंगे तो उससे वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ेगा।