संत ज्ञानेश्वर स्कूल में छात्र परिषद का गठन.... अमन हेड ब्वाय और ईशिका बनी हेड गर्ल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया। हेड ब्वाय अमन पांडे और हेड गर्ल ईशिका धुरंधर बनाई गई। 5 अगस्त को स्कूल परिसर में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डा. मुकुंद हंबर्डे थे। सुमधुर सरस्वती वंदना और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने हेड और डिप्टी हेड ब्वाय और गर्ल के साथ स्कूल के चारों हाउस के पदाधिकरियों को गोपनीयता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने अपने स्वागत भाषण में छात्र संगठन गठित करने के उद्देश्य बताए। हाउस कार्डिनेटर रचना तिवारी ने सदनों के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। विद्यालय के छात्रसंघ प्रभारी एवं सदनों के प्रभारी शिक्षक, कप्तान एवं पदाधिकारियों को बैच प्रदान किया गया। प्रत्येक सदन को उनके सदन को प्रतिनिधित्व करता ध्वज भी दिया गया जो हर कार्यक्रम में उनके दल के साथ रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. मुकुंद हंबर्डे ने कहा कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधयों में लगातार सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए योग्य बनने के लिए मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिक्षिका सुनिधि रोकड़े ने किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडळ के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन, शाला प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी पारितोष डोनगांवकर, रविंद्र ठेंगड़ी, हरीश परमाले, रेणुका पुराणिक एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि अमन पांडे हेड ब्वाय, ईशिका धुऱंधर हेड गर्ल, वेदांत ठाकुर डिप्टी हेड ब्वाय और सुहानी सागरवंशी को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया है। इसके साथ स्कूल के चारों सदन के लिए भी पदाधिकरियों का चयन किया गया। जिसमें बाल गंगाधर तिलक हाउस के लिए रविशंकर रजक कैप्टन, सजल साहू वाइस कैप्टन, प्रीफेक्ट ईशान साहू, नमन विश्वकर्मा, अभिनव साहू (प्राइमरी) और धनिष्ठा बाल्ले (प्राइमरी) को चुना गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार वीर सावरकर हाउस के लिए कैप्टन पूजा साहू, वाइस कैप्टन खुशी सिंग, प्रीफेक्ट रूद्रप्रताप साहू, आदित्य सिंह, ओजस तिवारी (प्राइमरी) और अमन सिंह चौधरी (प्राइमरी) चुने गए है। शहीद राजगुरू सदन के लिए अर्जुन शुक्ला को कैप्टन, भावना यादव वाइस कैप्टन, वैभवी वैष्णव, सिमरन तिवारी, प्रतिमा दास (प्राइमरी) और मिष्ठी बरमन (प्राइमरी) को प्रीफेक्ट चुना गया है। वीर क्षत्रपति शिवाजी सदन के लिए कैप्टन की जिम्मेदारी मंथन खटवानी, वाइस कैप्टन आदित्या श्रीवास्तव को देने के साथ नेहा साहू, सुहानी सिंह, पुर्वी ईश्सर (प्राइमरी ) और प्रियंका निषाद (प्राइमरी) को प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई।