दिव्यांग बालिका गृह में मंडल उपाध्यक्ष खंगन... बाल वाचनालय में नलगुंडवार करेंगे झंडावंदन
2023-08-14 03:22 PM
433
रायपुर। मंगलवार को भारत आजादी के 77 वें वर्ष में प्रवेश करेगा। आजादी की इस 76 वीं वर्षगांठ को देशभर में एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ मनाए जाने की तैयारी है। इस बार महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह में झंडारोहरण का कार्यक्रम सुबह 8 बजे तय किया गया है। मंडल के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन यहां पर ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं महाराष्ट्र मंडल द्वारा संपोषित शंकर नगर बाल वाचनालय में भी स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां पर महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल नलगुंडवार सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जहां शंकर नगर महिला केंद्र की सभी महिलाएं मौजूद रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक बार फिर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लालकिले में ध्वजारोहण करेंगे और प्राचीर से देश के नाम संदेश देंगे।