दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र का तीज महोत्सव 26 को, महिलाओं को मिलेगा खुला मंच

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की टाटीबंध-कोटा और सरोना महिला केंद्र द्वारा महाराष्ट्र मंडळ चौबे कालोनी में 26 अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीज महोत्सव में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विविध आयोजन होंगे। महोत्सव में महिलाओं को अपनी बात कहने और आयोजन को लेकर खुला मंच मिलेगा। 
 
टाटीबंध और सरोना केंद्र की संयोजिका और तीज महोत्सव की आयोजनकर्ता जयश्री ढेकाणे, कीर्ति भिटे और प्रीति जाधव ने बताया कि 26 अगस्त को चौबे कालोनी में तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में प्रत्येक महिला केंद्र की महिलाओं को खुला मंच दिया जाएगा। महिला 5 मिनट में अपना प्रेजेंटेशन दे सकती है। 
 
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि तीज महोत्सव में महिलाएं अपने हिसाब से ड्रेस को तय कर सकती है। प्रेजेंटेशन किसी भी भाषा में दिया जा सकता है। महिलाएं अपने गांव की पुरानी यादें भी पेन ड्राइव में ला सकती है, जिसे स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसके साथ महिलाएं के लिए कई रोचक खेल का आयोजन भी किया जाएगा।