दिव्य महाराष्ट्र मंडल

'द पॉवर ऑफ नेचर' पर... व्याख्यान 29 अगस्त को... संत ज्ञानेश्वर स्कूल में व्याख्यान देंगे डॉ. उरकुरकर

रायपुर। प्रकृति की शक्ति या ताकत का अंदाजा लगाना नामुमकिन है। बार-बार प्रकृति के संरक्षण और सहेजने पर चर्चा होती है। आज प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी प्रकृति के संरक्षण और पौधरोपण की बात होती है। स्कूल की किताबों में पर्यावरण और प्रकृति की महत्ता से बच्चों को रूबरू कराया जाता है।

महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने बच्चों को पर्यावरण के जागरूक करने, उनके मन में उभरते सवालों का जवाब देने के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 'द पॉवर ऑफ नेचर' विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया है। इस आयोजन में मुख्य वक्ता महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. जेएस उरकुरकर होंगे। 

सालों तक पर्यावरण और मृदा संरक्षण की दिशा में काम करते आए डॉ. उरकुरकर का इस क्षेत्र में लंबा अनुभव है। प्रकृति और इंसान के संबंधों का बेहतर ज्ञान रखने वाले डॉ. उरकुरकर के माध्यम से आज के बच्चों को पर्यावरण की शक्ति की जानकारी मिल पाएगी, तो भविष्य में वे भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कर पाएंगे।