कामकाजी महिलाओं के लिए शहर से भीतर रहने का उत्तम स्थान... जहां सुरक्षा और अच्छी सुविधाएं एक साथ
रायपुर। करीब तीन दशक पहले जब घर से काम के लिए निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा और उनके ठहरने की उत्तम सुविधा के बारे में किसी ने कल्पना नहीं की थी, तब महाराष्ट्र मंडळ ने नौकरीपेशा महिलाओं के लिए वसति गृह की स्थापना की। 35 महिलाओं के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ शुरू हुआ यह कामकाजी महिला वसति गृह आज भी चल रहा है। वर्तमान में यहां 17 कामकाजी महिलाएं रह रही है। जिनका भोजन महाराष्ट्र मंडळ के मेस में बनता है।
35 महिलाओं के ठहरने के लिए सुविधा के साथ हुआ यह प्रकल्प अब 100 से अधिक महिलाओं के ठहरने और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करता है। महाराष्ट्र मंडळ की प्रबंधक सौ. बीएन नायडू ने बताया कि अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडळ ने 30 साल पहले कामकाजी महिला वसति गृह शुरू किया। य़हां सिर्फ महिलाओं के ठहरने और रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि इस वसति गृह का स्थान इसके सख्त नियम और अनुशासन की वजह से विशेष है। महिलाओं को मंडळ द्वारा संचालित मेस से भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हां की कैंटीन में दीपावली और अन्य त्योहारों पर मराठी व्यंजन बनाकर महिलाओं की आय का साधन उपलब्ध कराया जाता है। आम दिनों में भी कम कीमत पर व्यंजन, भोजन मिलता है।