दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मना शिक्षक दिवस... श्रीफल भेंट कर किया शिक्षकों का सम्मान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। बच्चों  ने श्रीफल भेंट कर अपने शिक्षकों का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। बतादें कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।         

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बच्चों ने विभिन्न नृत्य व गीतों की प्रस्तुति देकर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। बच्चों ने सभी शिक्षकों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

हेड बॉय अमन पांडे द्वारा शिक्षकों को धन्यवाद करते हुए एक स्वरचित कविता प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक हेड निशिता रोकड़े द्वारा नृत्य व गायन प्रस्तुत किया गया। हेड गर्ल इशिका वैष्णव ने सभी शिक्षकों का आभार प्रदर्शन किया।