आओ बनाएं मिट्टी के गणेश... महाराष्ट्र मंडळ में थोड़ी देर में शुरू होगी कार्यशाला... र्टिसन अजय सिखाएंगे शिल्प
2023-09-09 02:58 PM
1359
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही महाराष्ट्र मंडळ गणेशोत्सव पर मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला आयोजित कर रही है। महाराष्ट्र मंडळ के प्रकल्प कला और संस्कृति की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा है। आर्टिसन अजय इच्छुक प्रतिभागिय़ों को गणेश की प्रतिमा बनाना 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से सिखाएंगे।
कला और संस्कृति प्रकल्प के सह प्रभारी अजय पोतदार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए महाराष्ट्र मंडळ लंबे समय से काम कर रहा है। मंडळ कला और संस्कृति समिति पिछले 10 वर्षों से यह कार्यशाला आयोजित कर रही है। हर साल इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है।
कला और संस्कृति भारती पलसोदकर ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 17 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से महाराष्ट्र मंडळ में किया जाएगा। कार्य़शाला में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को पंजीयन कराना होगा।
जिसमें सभी आयु वर्ग के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। गणपति बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कार्यशाला स्थल पर प्रदान की जाएगी। अपने पास मास्क, 1 पेंसिल, हाथ पोछने कपड़ा, पानी की बॉटल प्रतिभागी को अपने साथ लानी होगी।
शेखर क्षीरसागर ने बताया कि पंजीयन समय के बाद में आने वाले प्रतिभागियों को उपलब्धता के आधार पर सामग्री दी जा सकेगी। उन्होंने लोगों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। कार्यशाला की अधिक जानकारी के लिए कला एवं संस्कृति समिति के अजय पोतदार – 7354243026, शेखर क्षीरसागर – 8839547341 और भारती पलसोदकर - 9424291945 से संपर्क किया जा सकता है।