दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शंकर नगर महिला केंद्र के तीज महोत्सव में संपदा बनी सावन क्वीन... इन्होंने भी जीता कई प्राइज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने 9 सितंबर को तीज महोत्सव मनाया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्र की महिलाएं शामिल हुई।  महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिता हुई। शंकर नगर महिला केंद्र की संपदा देशपांडे ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि शंकर नगर महिला केंद्र में आयोजित सावन महोत्सव में 40 महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महिलाओं के लिए सावन क्वीन और माचिस की डिब्बी में हरी वस्तुएं रखने की प्रतियोगिता हुई। सावन क्वीन स्पर्धा में महिलाओं ने हरी साड़ी के साथ रैंप वाक किया। फिर उन महिलाओं ने सावन और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न किए गए। उनमें से छह प्रतिभागियों को चयन किया गया। अंतिम राउंड में प्रतिभागियों ने आज के ज्वलंत मुद्दों और विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

तोपखानेवाले ने बताया कि कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में आरती गोवर्धन, संगीता राजिमवाले,  मधुरा भागवत और गीता दलाल थे। सावन क्वीन स्पर्धा में संपदा देशपांडे प्रथम, ज्योति अंदनकर द्वितीय, लक्ष्मी जिला तृतीय स्थान पर रही। वहीं छोटी की माचिस की डिब्बी में यथासंभव अधिक से अधिक हरी वस्तुएं रखने की स्पर्धा में अमृता वाघ प्रथम,  वैशाली निम्जे द्वितीय और ज्योति अंदनकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में रेना पूर्णिक ने जज की भूमिका निभाई।