मराठी स्पीकिंग क्लास की अगली बैच 2 अक्टूबर से..... सरलता से मराठी सीखने का मिल रहा मौका
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर द्वारा संचालित मराठी स्पीकिंग क्लास की 16वीं बैच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए अभी से पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मराठी सीखने के इच्छुक लोग महाराष्ट्र मंडळ के आफिस या पद्मजा लाड के पास अपना पंजीयन करा सकते है।
महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सदस्य और मराठी स्पीकिंग क्लास प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल, रायपुर विगत 87 वर्षों से मराठी संस्कृति और मराठी भाषा की रक्षा करता आ रहा है। अनेक लोगों की मराठी भाषा सीखने की इच्छा पूर्ण करने के लिए वर्ष 2021 महाराष्ट्र मंडल, रायपुर ने "मराठी स्पिकिंग क्लास" का प्रकल्प online mode में प्रारंभ किया। इस प्रकल्प का लाभ विविध आयु वर्ग, विविध क्षेत्र, रायपुर और रायपुर के बाहर के सभी लोगों के लिए लाभदायक और समाधानकारक सिद्ध हुआ है।
पद्मजा लाड ने बताया कि शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय इन सब क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए इस online क्लास का समय रात 9 से 10 बजे तक रखा गया है। अधिक से अधिक लोग इस प्रकल्प का लाभ लेकर मराठी भाषा का विकास स्वयं एवं परिवार के लिए कर सकते हैं। मराठी स्पीकिंग क्लास की 16वीं बैच 2 अक्टूबर गांधी जयंती से शुरू होने जा रही है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति पद्मजा लाड से उनके मोबाइल नंबर 9407701633, 9340805110 पर संपर्क कर सकते है।