दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तीज के पहले मराठी महिलाओं ने मनाया आवरण.... विविध प्रतियोगिताओं को खूब किया एंजाय

रायपुर। सावन का महीना चल रहा हो और महिलाएं तीज को एंजाय न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। तीज उत्सव मनाने में सभी समाज की महिलाएं आगे रहती है। राजधानी की मराठी समाज की महिलाओं ने भी तीज उत्सव को खूब एंजाय किया। महाराष्ट्र मंडळ के सुंदर नगर महिला केंद्र की ओर से 15 सितंबर को आवरण यानी कड़ू भात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज क महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध प्रतियोगिताओं में इनाम भी जीते।

सुंदर नगर महिला केंद्र की संयोजिका सुरभि गनौदवाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कड़ू भात को मराठी में आवरण कहा जाता है। सुंदर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने 15 सितंबर को आवरण का खूब लुत्फ उठाया।  इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।  आज के आयोजन में केंद्र की सहसंयोजिका स्मिता टेंबे और हार्दिका बोबर्डे, का विशेष योगदान रहा।

सुरभि गनौदवाले ने बताया कि आवरण के दौरान वरमाला गेम और कुर्सी दौड़ महिलाओं के लिए रखा गया था। वरमाला गेम में महिलाओं को एक दूसरे के गले में माला पहनाना था। इसमें भारती पलसोदकर प्रथम, सिखा खांडेकर द्वितीय और मैथिली बक्षी तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं ने इस खेल को खूब एंजाय किया। वहीं कुर्सी दौड़ में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें निष्ठा सप्रे प्रथम, हार्दिका बोबर्डे द्वितीय और अंकिता किरवई तीसरे स्थान पर रही।

आज हुए आवरण कार्यक्रम में मेघा पोतदार, निष्ठा सप्रे, अंकिता किरवई, स्मिता टेंबे, हार्दिका बोबर्डे, मनीषा चन्नावार, प्रिया बक्षी, प्रिया गोवर्धन, स्नेहा बक्षी, सिखा खांडेकर, सुरेखा बक्षी, वर्षा राउत, सुरभि गनौदवाले, मैथिली बक्षी, प्रगति ओगले, साई गायकवाड प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।