दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र मंडल में होगी क्लासिकल नृत्य स्पर्धा... हिंदी और मराठी गानों की सजेगी महफिल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव का आयोजन 19 सितंबर से किया जा रहा है। उत्सव के दौरान 19 सितंबर से 28 सितंबर तक विविध आयोजन मंडळ द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को शाम 7 बजे से क्लासिक नृत्य स्पर्धा का आयोजन मंडळ ने अपने आजीवन सदस्यों के लिए किया है।

मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के आजीवन सदस्यों के लिए महिला केंद्र की ओर से क्लासिकल नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया है। स्पर्धा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी हिंदी और मराठी दोनों गानों में अपनी प्रस्तुति दे सकते है।

स्पर्धा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी अपना नाम महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले 9425003159 और महाराष्ट्र मंडळ कार्यालय में नायडू मेडम 9753311631 के पास दर्ज करा सकते है। स्पर्धा में निर्णायक का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।