एक साथ दिखी महाराष्ट्र, ओडिसा और छत्तीसगढ़ की झलक.... महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्पों में प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम
2023-09-22 09:36 AM
646
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के रंगमंच पर गुरुवार को महाराष्ट्र, ओडिसा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक एक साथ नजर आई। मौका था महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का। कार्यक्रम देने पहुंचे बच्चे जहां एक ओर मराठी थीम थिरकते नजर आए, वहीं हिंदी गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। दूसरी ओर दिव्यांग बालिका विकास गृह की सीमा सारखी ने छत्तीसगढ़ी में श्रीगणेश की वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की आयोजक खेलकूद समिति की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद विजय लाड थे। सांस्कृतिक प्रस्तुति का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। जिसे संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया।

खेलकूद समिति के ओपी कटारिया के अनुसार कार्यक्रम में मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे, कामकाजी महिला वसती गृह की युवतियां और दिव्यांग बालिका विकास गृह की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। कामकाजी महिला वसति गृह की सारखी प्रधान ने ओड़िया में भगवान जगन्नाथ की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, युवा समिति के अध्यक्ष विनोद राखुंडे, सचिंद्र देशमुख, शुचिता देशमुख, ओपी कटारिया, सुधीर जाउलकर, कुमुद लाड, संत ज्ञानेश्वर स्कूल से पराग दलाल, अस्मिता कुसरे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।