दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भक्ति और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति के साथ भगत सिंह के प्ले ने बांधा समां

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 27 सितंबर की शाम भक्ति, फिल्मी गीतों में बच्चों से लेकर बड़ों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र मंडळ की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या के खुले मंच में जब दो साथ के पार्थ ओझा और चार साल के कियंश साल्वे ने अपनी प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने उत्साह में खूब तालियां बजाई। महाभारत पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।

बच्चों की इन प्रस्तुति के साथ शहीद भगत सिंह की जन्म तिथि पर भगत सिंह पर आधार प्ले ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। मंडळ के आजीवन सभासद रंजन मोडक के निर्देशन में भगत सिंह की याद में जालियां वाला बाग पर कलाकार आयुष राजवैद्य प्ले किया। जिसमें संगीत तिलक भोगल ने दिया। आयुष के इस प्ले ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

महाराष्ट्र मंडळ के कला एवं संस्कृति समिति की प्रभारी भारती पलसोदकर ने बताया कि कार्यक्रम में 28 बच्चों प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें मंडळ की महिला सदस्यों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, गणेशोत्सव प्रभारी दीपक किरवईवाले, नमिता शेष, सुकृत गनौदवाले ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने किया।

भारती पलसोदकर ने आगे बताया कि 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्मतिथि होने के कारण कार्यक्रम की शुरूआत उन पर आधारित आकर्षक प्ले के साथ किया गया। आचार्य सभासद रंजन मोडक के निर्देशन में भगत सिंह की याद में जालियां वाला बाग पर कलाकार आयुष राजवैद्य प्ले किया। जिसमें संगीत तिलक भोगल ने दिया। मंच के साइड ने आयुष की एंट्री और तिलक के गिटार पर तिलक के संगीत ने दर्शकों में उत्साह भर दिया।

कला एवं संस्कृति समिति की अंकिता किरवई ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागी अंशुका टेंबे, गरविता मोडक और अन्नया टोल ने प्रस्तुति दी। इतर अन्य प्रतिभागियों ने खुले मंच पर प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र मंडळ के सुंदर नगर महिला केंद्र की टीम ने महाभारत थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी। टीम ने द्रौपती के चीरहरण  और महिलाओं के सम्मान पर आधारित नाट्य प्ले किया। वहीं सुंदर नगर और शंकर नगर की महिलाओं ने पुराने गीतों पर प्रस्तुति दी। मंडळ सदस्य हेमंत मार्डीकर और धनश्री पेंडसे ने अभी न जाओ छोड़कर.. गीत गाया। कार्यक्रम में गीता दलाल, अनुराधा चौधरी, अनघा करकशे, आशीष जोशी, श्रीकांत स्वाती कोराने, वर्षा पांडेय, शेखर क्षीरसागर, निखिल मुकादम, अभय भागवतकर, वैभव बर्वे सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।