रायपुर। गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या के जयघोष के साथ महिलाओं ने लेझिम बजाकर प्रथम पूज्य गणेशजी को विदाई दी। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में हवन पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा को गाड़ी पर रखा गया है। तत्पश्चात गणपति प्रतिमा के सामने महिलाओं ने लेझिम बजाते हुए लोगों का ध्यान खींचा। गणपति प्रतिमा को महादेव घाट के हवन कुंड में विसर्जित किया गया।
गणेशोत्सव के प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि विसर्जन पूर्व मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते और अभिषेक बक्षी ने होम हवन करवाया। इसके यजमान विनोद शेष और विकास तामस्कर थे। कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष, विशाखा तोपखानेवाले, निरंजन पंडित, परितोष डोनगांवकर, आस्था, अभय काले सहित अनिल श्रीराम, अपर्णा, भगीरथ कालेले, दीपक, दिव्या पात्रीकर, रेणुका, शुभम् पुराणिक, सचिंद्र, शुचिता देशमुख, निखिल मुकादम, सुबोध टोले, अभय भागवतकर, प्रीति शेष, लक्ष्मीकांत चौधरी, अनुराधा चौधरी व अनेक भक्तगण भी यज्ञ में शामिल हुए।
19 सितंबर को श्रीगणेश की स्थापना के साथ ही महाराष्ट्र मंडल में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम में दर्शकों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला।