शंकर नगर बालवाचनालय में हुआ फैमिली गेट टू गेदर.. एकत्र हुए 22 परिवार
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के कार्यक्रम में परिवारजनों विशेषतः पुरुष मंडळी और बच्चों की भागीदारी बढ़े इस उदेश्य से शंकर नगर में निवासरत सदस्यों ने 30 सितंबर को फैमिली गेट टू गेदर का कार्यक्रम किया। यहां के सदस्यों द्वारा यह कार्यक्रम हर माह किया जा रहा है।
शंकर नगर स्थित बालवाचनालय में हुए इस फैमिली गेट टू गेदर में शनिवार को 22 परिवार इकठ्ठे हुए। इन परिवार के 50 लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में गेम, भोजन सभी कार्य व व्यवस्था की जिम्मेदारी सौ.श्रुति, श्रीरंग पाठक तथा सौ.अंजली व सुरेंद्र जोगदंड को दी गई थी।
आयोजन की खास बात यह रही कि सभी लोगों के लिए दो गेम रखा गया। जिसे पुरुष सदस्यों द्वारा खिलवाया गया। पहला खेल यह था की कमर, हाथ, नाक और कप इन्हीं शब्दों को बोल कर कप उठाना था। इस गेम मे प्रथम सौ.रैना पुराणिक और द्वितीय स्थान मे लक्ष्मी जिल्हारें रही। दूसरे गेम में भगवान और उनके वाहन का नाम बताना था इसमें प्रथम विनोद चितामबरे एवं द्वितीय स्थान पर मिलिंद जावडेकर रहे। रात्रि में भोजन व पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।