दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मानसिक स्वास्थ्य के लिए सेल्फ लव जरूरी... महिला केंद्र की बैठक में एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

रायपुर। आज की भागमभाग जिंदगी में लोगों को जितना शारीरिक रुप से स्वस्थ्य होना जरूरी है। उतना ही जरूरी है कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। घर, परिवार और बच्चों के साथ बाहर की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना बेहद आवश्यक है। इसे लेकर महाराष्ट्र मंडळ की डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं ने माइंड हेल्थ अवेयरनेस का कार्यक्रम 4 अक्टूबर को रखा। जिसमें पहुंची एनर्जी थैरेपिस्ट प्राची सरकार ने महिलाओं ने सेल्फ लव के टिप्स दिए।

महाराष्ट्र मंडळ की सदस्य नमिता शेष ने बताया कि आज सभी की लाइफ में काफी स्ट्रगल है। ऐसे में हर कोई मानसिक रुप से जल्द टूट जाता है। घर और बाहर की दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं में काफी हद तक स्ट्रेस देखा जाता है। ऐसे में केंद्र की महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने इस कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची एनर्जी थैरेपिस्ट प्राची सरकार ने महिलाओं को मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहने के कुछ उपाय भी बताए। केंद्र की महिलाओं ने प्राची सरकार का शाल श्रीफल से स्वागत किया।

महिलाओं को संबोधित करते हुए प्राची ने बताया कि आज से समय में सभी का मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए सेल्फ लव यानी खुद की केयर करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेडिटेशन करें, नेचर के साथ वक्त बिताए, गार्डनिंग करें और अपनी रूचि वाले कार्यों को प्रमुखता से करें।

इस अवसर पर नमिता शेष, अंजली काले, अनुजा महाडिक, दिव्या पात्रीकर, रंजना भावना,  संध्या, माधुरी, प्रणिता, जया, प्रीति, शुभांगी, अनुभा , अपर्णा, मीनाक्षी, श्रद्धा, माधुरी गिरहें, रूपाली, श्वेता अनामिका प्रमुख रुप से उपस्थित थे।