महाराष्ट्र मंडल में हुई मराठी पुस्तक वाचन व पत्र लेखन स्पर्धा
2023-10-08 10:12 PM
950
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में रविवार को मध्य प्रदेश मराठी अकादमी की ओर से अभिनव पुस्तक वाचन एवं पत्र लेखन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें सात परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिन्हें प्रतियोगिता के बाद प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
मराठी साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि अभिनव पुस्तक वाचन के लिए रणजीत देसाई लिखित "लक्ष्यवेध" पुस्तक को पढ़ने कहा गया था। इसी तरह पत्र लेखन स्पर्धा के लिए प्रतिभागियों पर कोई बंदिश नहीं थी, बल्कि उन्हें अपनी इच्छानुसार किसी भी विषय पर पत्र लिखना था। पत्र लेखन और अभिनव पुस्तक वाचन के बाद प्रत्येक प्रतिभागी को प्रोत्साहन राशि एवं मध्य प्रदेश मराठी अकादमी की ओर से उत्कृष्ट सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
दोनों ही स्पर्धा के प्रतिभागियों अभय भागवतकर, स्मिता चांदे, अंजलि खेर, साक्षी टोले, सविता भागडीकर और भारती देवरनकर ने कुमुद लाड के सौजन्य से मध्य प्रदेश मराठी अकादमी के इस आयोजन की प्रशंसा की।