क्राफ्ट काम्पिटिशन में संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने बनाया फैन, डाग और बोट
2023-10-10 11:43 AM
1136
रायपुर। कागज की नाव, प्लेन, फैन बनाना किसी अच्छा नहीं लगता। आप और हम ने भी अपने बचपन में इसे खूब बनाया है। प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों जब कागज की नाव, प्लेन और फैन बनाने का मौका मिला तो वो पीछे कहां रहते। मौका मिला तो बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से एक से बढ़कर और सुंदर नाव बनाए।
स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए शनिवार एक्टिविटी के तहत क्राफ्ट काम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को जहां नाव, प्लेन, फैन सहित कागत से कई चीजें बनाया सिखाया गया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह नजर आया।