संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने सीखा बस्तर आर्ट और भित्तीचित्र.. बनाए मनमोहक चित्र
रायपुर। भारतीय सांस्कृतिक निधि की ओर से लुप्त हो रही बस्तर की कलाकृति को बचाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोक, पारंपरिक, विशिष्ट शिल्प और कला को बचाने के लिए आयोजित बस्तर कलाकृति और भित्तीचित्र कार्यशाला में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की आर्ट टीचर सुदेवी विश्वास ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक निधि की ओर से गुरुकुल स्कूल कालीबाड़ी में बस्तर की विलुप्त हो रही संस्कृति को सहेजने के लिए बस्तर कलाकृति औऱ भित्तीचित्र पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को बस्तर आर्ट भी सिखाया गया।
इस कार्यशाला में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के लव जै, शिवेश सिंह, राघेंद्र चंद्राकर, वेदांत साहू और रूपेश साहू भी शामिल हुए। बच्चों को अरुण कुमार हलधर बस्तर आर्ट सिखाया। बच्चों ने बस्तर की संस्कृति को दिखाती सुंदर पेटिंग भी बनाई।