दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी सोहला में नगर स्तरीय रंगोली और Baby Crawling Race की रहेगी धूम... सांस्कृतिक प्रस्तुति में दिखेगा समाज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में 28 और 29 अक्टूबर को होने वाले मराठी सोहला (समारोह) में नगर स्तरीय आयोजन रंगोली स्पर्धा और Baby Crawling Race की धूम रहेगी। इसके साथ होने वाले सांस्कृतिक प्रस्तुति में राजधानी के कई समाज के प्रतिभागी शामिल होंगे। इन नगर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लोगों के नाम आने शुरू हो गए है।

मंडल की क्रीड़ा समिति प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे नगर स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता होगी। इस खुली स्पर्धा में कोई भी भाग ले सकता है। स्पर्धा में शामिल होने वाले प्रतिभागी को हमर छत्तीसगढ़ थीम पर रंगोली बनानी होगी। मंडल की महिला प्रमुख और मराठी सोहला की सह प्रभारी विशाखा तोपखानेवाले के बताया कि इसी दिन  शाम 7 बजे रायपुर के विभिन्न समाजों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। नगर स्तरीय इस कार्यक्रम में 20 समाजों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

खेलकूद समिति की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि 29 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11:30 बजे स्वस्थ शिशु स्पर्धा के अलावा नगर स्तरीय Baby Crawling स्पर्धा आयोजित की जाएगी। यह राजधानी में अपने तरह का पहला आयोजन है। इसे लेकर सभी में उत्साह बना हुआ है।