चौकड़ी, छकड़ी और सनेरो लाल सनेरो स्टेप पर जमकर थिरके युवा
2023-10-21 11:24 PM
1300
रायपुर। कहीं चौकड़ी के साथ पैर की थिरकन व ताली की ताल, तो कहीं उलटा घुमकर छकड़ी ताल में पांव व हाथों का तालमेल के साथ युवतियों, महिलाओं और युवाओँ ने जमकर गरबा खेला। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे प्रतिभागी चौकड़ी, छकड़ी, डांडिया, सनेरो लाल सनेरो स्टेप पर जमकर थिरके। मौका था चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित रास गरबा उत्सव के तीसरे दिन का।
मां दुर्गा की आरती के साथ शुरू हुए गरबा में राजधानी के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने जमकर गरबा खेला। नये पुराने गीतों के साथ गरबा गीतों में प्रतिभागियों ने चौकड़ी, छकड़ी और सनेरो लाल सनेरो स्टेप पर जमकर गरबा खेला।
गरबा उत्सव के दूसरे दिन सभी प्रतिभागी बैगनी रंग के ड्रेस कोड के साथ पहुंचे थे। प्रतिभागियों को उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों ने तीन घंटे जमकर पसीना बहाया।