महाराष्ट्र मंडल में विजयादशमी पर्व पर आज रावणवध
2023-10-23 08:58 AM
560
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में विजयादशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मंडल के ही वरिष्ठतम आजीवन सभासद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और वे अपने कमान से तीर छोड़कर रावण पुतले का दहन करेंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि इस मौके पर शानदार आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। महाराष्ट्र मंडल की ओर विजयदशमी पर्व मनाने का यह आठवां वर्ष है। मंगलवार, शाम छह बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में विजयादशमी पर्व पर रावण दहन किया जाएगा इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।