दिव्य महाराष्ट्र मंडल

डिजीटल दुनिया में ग्रीटिंग्स का अपने अलग क्रेज... कार्डस् बनाकर बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी

रायपुर। आज की डिजीटल दुनिया में भी ग्रीटिंग्स कार्ड का अपने अलग ही क्रेज बरकरार है। ग्रीटिंग्स कार्ड बनाने में बच्चों की क्रिएटिविटी कुछ अलग ही है। राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों अपने पैरेट्स, टीचर्स के लिए दीपावली के ग्रीटिंग्स बनाए। बच्चों के एक से बढ़कर सुंदर डिजाइन के साथ ग्रीटिंग्स तैयार किए। बच्चों की क्रिएटिविटी देख प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि स्कूल एक्टिविटी के तहत बच्चों को दीपावली पर ग्रीटिंग्स कार्ड बनवाए गए। मीडिल क्लास के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक ग्रीटिंग्स कार्ड तैयार किए। बच्चों का कहना है कि इन ग्रीटिंग्स को वे अपने पैरेट्स और टीचर्स दो देंगे।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल की रूटीन एक्टिविटी के तहत बच्चों से ग्रीटिंग्स कार्ड बनाए गए। आज के डिजीटल दुनिया में लोग वाट्सएप, इंस्ट्रा, ट्वीटर पर बधाई संदेश दे दिया करते है। एक समय था कि ग्रीटिंग्स कार्ड का अपने अलग ही क्रेज हुआ करता है। बच्चों ने ग्रीटिंग्स कार्ड मेकिंग में उत्साह के साथ भाग लिया।