मराठी स्पीकिंग क्लासः आज से शुरू होगी 17वीं बैच... नहीं किया ज्वाइन तो अभी भी बचा है समय
रायपुर। एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान आपके व्यक्तित्व को सुदृढ़ और सशक्त बनाया है। खुद को भी कितना अच्छा लगता है कि छत्तीसगढ़ में रहते हुए हमें हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी के साथ अन्य भाषाएं भी आए। महाराष्ट्र मंडल द्वारा बीते कुछ समय से लोगों को मराठी भाषा सीखने के लिए आनलाइन मोड पर क्लासेस चल रही है। इन क्लासेस को अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। इन क्लासेस में मराठियों के साथ दीगर समाज के लोग ज्वाइन हो रहे है। मराठी स्पीकिंग क्लासेस की 17वीं बैच 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो रही है। अगर पिछली बार आप मराठी सीखने से चूक गए थे, तो इस बार आप मौका का फायदा उठाने न चूके।
महाराष्ट्र मंडळ की आजीवन सदस्य और मराठी स्पीकिंग क्लासेस की प्रभारी पद्मजा लाड ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल, रायपुर विगत 87 वर्षों से मराठी संस्कृति और मराठी भाषा की रक्षा करता आ रहा है। अनेक लोगों की मराठी भाषा सीखने की इच्छा पूर्ण करने के लिए 2021 से महाराष्ट्र मंडल ने "मराठी स्पिकिंग क्लास" का प्रकल्प online mode में प्रारंभ किया है। इस प्रकल्प का लाभ विविध आयु वर्ग, विविध क्षेत्र, रायपुर और छत्तीसगढ़ एवं बाहर देश के भी सभी लोगों के लिए लाभदायक और समाधानकारक सिद्ध हुआ है।
महाराष्ट्र मंडळ के सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय इन सब क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए इस online क्लास का समय रात्रि 9 से 10 बजे तक रखा गया है। अधिक से अधिक लोग इस प्रकल्प का लाभ लेकर मराठी भाषा का विकास स्वयं एवं परिवार के लिए कर सकते हैं। मराठी स्पिकिंग क्लास की ऑनलाइन 17वीं बैच 11 दिसंबर 2023 से प्रारंभ हो रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मंडल की आजीवन सदस्या सौ.पद्मजा लाड से उनके मोबाइल नंबर 9407701633, 9340805110 पर संपर्क किया जा सकता है।