दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले का 11 दिसंबर को करेगा अभिनंदन

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले का महाराष्ट्र मंडल 11 दिसंबर, सोमवार को अभिनंदन करेगा। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के यशवंत जोगलेकर स्मृति छत्रपति शिवाजी सभागृह में  शाम 7:00 बजे आयोजित इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी डाॅ. नलिनी राजिमवाले होंगी। 
मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अपडेट करने से लेकर विधानसभा चुनाव बिना रुकावट संपन्न कराने और नव निर्वाचित 90 विधायकों की सूची राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को सौंपने तक की समस्त प्रक्रियाएं बिना रुकावट रीना बाबा साहब कंगाले, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र मंडल रीना कंगाले को सम्मानित करेगा। इस कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सभासदों सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।