दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रीना कंगाले का अभिनंदन कर सम्मानित हुई नारी शक्ति

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को वरिष्ठ समाजसेवी डा. नलिनी राजिमवाले ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सम्मानित किया। इस मौक पर मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि रीना कंगाले भारतीय प्रशासनिक सेवा का अभिनंदर नारी सशक्तीकरण का सम्मान है, छत्तीसगढ़ मतहारी का सम्मान है, मराठी समाज और मराठी समाज की महिलाओं का सम्मान है।

मंडळ में सोमवार देर शाम हुए भव्य अभिनंदन समारोह में रीना बाबा साहेब कंगाले को शाल, श्रीफळ व मराठी-हिंदी में मुद्रित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौक पर रीना कंगाले ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव सतही तौर पर जितने शांतिपूर्ण लग रहे है, दरअसल उतने थे नहीं। अंदर काफी खींचतान थीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रति हजार पुरूषों के पीछे 1,012 महिलाएं है, और 90 में से 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरूषों से ज्यादा मतदान किया। यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात  है। उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों के बाद हमारा मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तरह ही रहा और लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करवाने के लिए अभी से जुटना होगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लगभग 40 वर्षों से निःशुल्क होम्योपैथिक अस्पताल संचालित कर रही वरिष्ठ समाजसेवी डा. नलिनी राजिमवाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को खूब आशीर्वाद दिया औऱ कहा कि भविष्य में इनकी उपलब्धियां और भी बड़ी होगी। मंडल सचिव चेतन दंडवते ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र मंडळ ने कई चरणों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। पांच दिवसीय गरबा महोत्सव, तीन दिवसीय मराठी सोहळा से लेकर दिवाली पहाट तक और संत ज्ञानेश्वर स्कूल समेत विभिन्न महिला केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान करने की सतत् अपील जारी रही।

दंडवते जी ने आगे कहा कि चूंकि रीना बाब साहेब कंगाले मराठी समाज का भी प्रतिनिधित्व करतीं है, इसलिए मतदाताओं को जागरूक करने की हमारी जिम्मेदारी कहीं अधिक है, और लोकसभा चुनाव में भी हम इस दिशा पर लगातार काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन गीता दलाल ने किया एवं रीना बाबा साहेब कंगाले और डा. नलिनी राजिमवाले का परिचय उन्होंने दिया।