अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश को लेकर निकली शोभायात्रा.... महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं की रही भक्तिमय भागीदारी
2024-01-01 10:24 AM
745
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर केंद्र में अयोध्या के अक्षत कलश को लेकर निकाली गई शोभायात्रा का भक्तिमय स्वागत किया गया। मंडल की कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा देशमुख के घर में शनिवार को अक्षत कलश की स्थापना की गई। यहां कलश की पूजा- अर्चना के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कलश के दर्शन के लिए अनेक श्रद्धालुजन जुटे।
इससे पहले वल्लभ नगर के साईं मंदिर से बाजे- गाजे के साथ अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो शैलेंद्र नगर, टैगोर नगर में भी भ्रमण करते रही। इसमें मंडल के वल्लभ नगर केंद्र की नंदा अगस्ती, अर्चना जतकर, प्रेरणा देशमुख, माधुरी पेंडसे, राशि, कंचन विठालकर, सुलु इंगले सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। शाम को सतबिहिनिया मंदिर से फिर अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई।
बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए देशभर में जगह- जगह अक्षत यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में अक्षत कलश यात्रा वल्लभ नगर भी पहुंची।