दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भारतमाता, वीर शिवाजी, लक्ष्मी बाई बनकर पहुंचे बच्चों ने की स्टोरी टेलिंग

रायपुर। भारतमाता, वीर शिवाजी, लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, महात्मा गांधी और  बाबासाहेब आंबेडकर जैसे महान विभूतियों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने जब स्टोरी टेलिंग की तो तालियों की गड़गड़ाहट से सभा गूंज उठी। बच्चों की देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मौका था महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग विथ एक्शन का।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शुक्रवार को प्री-प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग कंपटीशन कराया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने इंग्लिश में सुंदर-सुंदर कहानी एक्शन के साथ में सुनाई। कुछ बच्चे कहानी के अनुसार ड्रेस अप में तैयार होकर आए थे। जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

प्राचार्य ने बताया कि इसके बाद कक्षा 1 से 3 के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी की रानी, सावित्रीबाई फुले, महात्मा गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर ,सैनिक इत्यादि वेशभूषा में आकर अपनी सहभागिता दी। साथ ही साथ कक्षा चार और पांचवी के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

शिक्षिका शिखा शर्मा, भारती सहगल एवं हनुमान कनौज्जे प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिश्रिका अस्मिता कुसरे, विनीता सुंदरानी ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा स्तुति रॉबिंसन ने की। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने इसमें अपनी सहभागिता दी । अंत में अपर्णा आठले अे धन्यवाद ज्ञापित किया।