दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हनुमान मंदिर में महिलाओं ने किय़ा रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति और बूढ़ापारा महिला केंद्र द्वारा बीते शनिवार को बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति द्वारा मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र के लिए यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को पास के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति की आस्था काळे ने बताया कि  रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान बूढ़ापारा महिला केंद्र की महिलाओं के साथ मोहल्ले की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। आस्था ने आगे बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप महाराज ने महिलाओं की इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर कार्यक्रम भी आई महिलाओं को महाराष्ट्र मंडळ का कैलेंडर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

आयोजन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पंडित दिलीप महाराज, बूढ़ापारा महिला केंद्र की आस्था काले, अर्पणा मोघे, अर्चना मोघे, सुचिता देशपांडे, वंदना जोशी, भारती घाटघे, हेमा पराडकर, अंजलि शीतूत, अरूण पराडकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।