संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार, 11 जनवरी की सुबह प्रार्थना सभा में स्कूल के वीर शिवाजी हाउस के बच्चों ने शास्त्री जी को नमन किया। वहीं बच्चों ने ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल सर और अखिल खरे सर ने में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्कूल की एक बच्ची ने लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर भाषण प्रस्तुत किया
प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की शास्त्री जी बेहद सरल, सहज, स्वभाव के थे। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनका जीवन सभी विद्यार्थियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।