दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों ने स्वामी विवेकानंद और जीजाबाई को किया याद

रायपुर। प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आज शुक्रवार 12 जनवीर को युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित इस स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद और राजमाता जीजाबाई के गेटअप में पहुंचे थे।

शिक्षक हनुमान कन्नौजे और आराधना लाल मैम ने निर्देशन में बच्चों ने स्वामी विवेकानंदर की जीवनी पर प्रकाश डाला और भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने बच्चों को युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंदर की जीवनी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और रोचक बातें भी बताई।

राष्ट्रमाता, छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमाता जीजाबाई की जयंती भी शाला प्रांगण में मनाई गई। शाला की एक बच्ची राजमाता जीजाबाई की वेषभूषा में तैयार हुई।  राजमाता जीजाबाई का जीवन परिचय, उनके साहस एवं देश भक्ति के बारे में अस्मिता कुसरे ने बच्चों को अवगत कराया गया। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि आज बच्चों ने युवा दिवस मनाया। बच्चों को स्वामी जी के जीवन से जुड़ी कई रोचक बातों के साथ उनके राजधानी रायपुर आने के बारे में जानकारी दी गई।