महाराष्ट्र मंडल में मकर संक्रांति का अहम पर्व भोगी 13 जनवरी को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शनिवार को शाम सात बजे मनोरंजक कार्यक्रमों और स्पर्धाओं के साथ भोगी पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए विविध स्पर्धाएं और रोचक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम की संयोजिका और आध्यात्मिक समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया की मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला भोगी पर्व इस बार 13 जनवरी को मनाया जाएगा। बच्चों के धींगा- मस्ती वाले विविध कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के बाद तिल गुड़ से बने व्यंजनों, मीठी रोटी, खिचड़ी के साथ भोजन का लुत्फ़ लिया जाएगा।
क्या है भागीः भोगी पर्व बादलों के देवता इंद्र को समर्पित है। किसान अपनी भूमि को समृद्ध एवं अच्छी बारिश की कामना को लेकर इंद्र भगवान की पूजा करते हैं। हल- कृषि उपकरणों का विशेष पूजन किया जाता है और इस दिन खेतों में काम नहीं होता। आमतौर पर भोगी के दिन लोग पुराने सामानों का त्याग करते हैं और दान- पुण्य अधिक करते हैं।