दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पुरखौती मुक्तांगन में हुए पतंग उत्सव में महाराष्ट्र मंडळ ने मचाई धूम

रायपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों ने जमकर धूम मचाई। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है।
 

मुख्यमंत्री ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संस्कृति विभाग की ओर से महाराष्ट्र मंडल का सम्मान किया गया। जिसे मंडळ के सहसचिव सुकृत गनोदवाले के नेतृत्व में गई टीम ने ग्रहण किया।
 

सुकृत गनोदवाले ने आगे बताया कि पतंग उत्सव में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यों और बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधान में पहुंचे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट परिधान का पुरस्कार शार्वी गनोदवाले और मौर्या जोशी को मिला। नृत्य प्रस्तुति में अनुष्का टेम्बे, वैदेही अंबाले, अन्वी राउत को पुरस्कार मिला।
 

सुकृत ने आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब का मंडळ की ओर से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में  सोनम गनोदवाले, अंकिता किरवई, स्मिता टेम्बे, साक्षी जोशी शामिल रही। इस अवसर पर युवा मंडल के अध्यक्ष विनोद राखुंडे, सचिंद्र देशमुख, सुचिता देशमुख, संजय टेम्बे भी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य शेखर क्षीरसागर और वर्तिका अमीन ने शानदार रंगोली बनाकर उत्सव में आए सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
 

इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक समागम के रूप में विभिन्न समाजों की सहभागिता से पतंग उत्सव का आयोजन किया गया।