दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने मनाई मकर संक्रांति... तिल गुड़ खाकर प्रस्तुत किया गिद्दा

रायपुर। मकर संक्रांति का पर्व हो और बच्चे तिल गुड़ का मजा ले यह हो ही नहीं सकता। फिर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे कैसे पीछे रहते। सप्ताह के अंतिम दिन सुबह की असेंबली में मकर संक्रांति का पर्व बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी बड़े उत्साह के साथ मनाया।

छात्रा प्रियंका महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में स्टेज पर आई और मंच से ही संक्रांति की महत्ता पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत किया। वहां उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य महोदय मनीष गोवर्धन को तिल गुड़ खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया।

छात्रा आयुषी तिवारी व समृद्धि ने उत्तर भारत यानी पंजाब की वेशभूषा में मंच पर उपस्थित होकर लोहड़ी के महत्व को बताया। दोनों ने लोक नृत्य गिद्दा भी प्रस्तुत किया। यह संपूर्ण कार्यक्रम शिक्षिका सरिता पांडे के निर्देशन में रेड हाउस द्वारा प्रस्तुत किया गया।