दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया पोंगल उत्सव

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में शहीद राजगुरू हाउस ने सोमवार 16 जनवरी को पोंगल त्योहार धूमधाम से मनाया। शहीद राजगुरू हाउस के बच्चों ने पोंगल के बारे में जानकारी अन्य बच्चों के साथ साझा तकी।

साउथ इंडियन ड्रेस में डी अंजली राव, दीपक राव ने अपना अभिनय दिखाया। शाला की छात्राओं प्रतिमा दास, मिस्टी बर्मन, छात्र ओजस अग्निवंशी ने पोंगल के बारे में जानकारी दी।  शिक्षिका अस्मिता कुसरे के ने भी पोंगल कैसे, क्यों और कब मनाया जाता है उसके बारे में बच्चों को बताया।

श्रीमती अपर्णा आटले मैडम के द्वारा भी बच्चों की सराहना की। पोस्टर बनाकर ओजस अग्निवंशी ने इस त्यौहार की जानकारी दी। शहीद राजगुरू हाउस की प्रमुख अनीता सोनी द्वारा सारे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी।