दिव्य महाराष्ट्र मंडल

लुभा गए बच्चों के माडल... बच्चों ने विस्तार से दी माडल की जानकारी

रायपुर। प्रियदर्शनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बच्चों द्वारा लगाई गई साइंस प्रदर्शनी ने सभी पैरेट्स और शिक्षकों को खूब पसंद आए। साइंस के माडल बनाने के लिए बच्चों की मेहनत और लगन देख शिक्षकों ने खूब तारीफ की। वहीं बच्चों ने अपने माडल की विस्तार की जानकारी दी।

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शिवाजी हाऊस की प्रभारी शिक्षिका रिद्धि विधानी द्वारा प्रार्थना सभा में साइंस माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों के माडल सभी एक से बढ़कर एक थे। शिक्षिका रिद्धि विधानी  ने बताया कि छात्र शिवांश साहू ने हार्ट का मॉडल बनाकर उसके कार्य की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

शिक्षिका रिद्धि विधानी  ने अगे बताया कि छात्रा याचना साहू ने अनादि काल के प्राकृतिक चिन्हों का चित्र बनाकर यह बताया कि जब  रंग और ब्रश नहीं होते थे, तब प्राकृतिक  फूलों से रंग बनाकर उनका उपयोग किया जाता था। चित्र बनाने के लिए अलग-अलग ध्वनि का निर्माण कैसे हुआ किन वस्तुओं से हो सकता है इसका  मॉडल अर्पिता ठवकर, लावण्या यादव श्रुति नेताम ने बनाया। तबला, बासुरी  का मॉडल  तथा हवा की तरंगों से अपनी आवाज कैसे दूसरों तक पहुंचा सकते हैं यह डिस्पोजल कप और धागे के मदद से टेलीफोन बनाकर बताया गया। छात्र दीपक राव ने धान की फसल का मॉडल बनाकर खेती के बारे में जानकारी दी। शेरा खोतरे और विहान साहू ने मॉडर्न तकनीक से परिपूर्ण  पानी पर चलने वाले जहाज बनाकर हमारी यात्रा सुरक्षित और समय पर पूर्ण कैसे हो सकती है  यह अपने मॉडल के द्वारा विस्तार से बताया।

ख्याति प्रधान ने परी श्रावक यंत्र (stethoscope) का मॉडल बनाकर रोगी की रक्त संचार की दशा कैसे  जांच की जा सकती है यह  बताया। छात्रा हंसिका प्रसाद ने पैराशूट हवाई छतरी के मॉडल से हवा के दबाव और हवाओं के प्रयोग से कैसे हवाई छतरी का कार्य होता है, यह बच्चों को बताया। ऋषिका मानिकपुरी ने चार दिशाओं के बारे में जानकारी दी। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडतीलकर ने बच्चों को उनके प्रयासों और माडल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।