शहीद दिवस पर देश के बलिदानियों का महाराष्ट्र मंडल में पुण्य स्मरण
(फोटो परिचयः महाराष्ट्र मंडल में शहीदी दिवस पर सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी महात्मा गांधी की तस्वीर पर टीका लगाते हुए। साथ में हैं उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, महाराष्ट्र नाट्य मंडल के निर्देशक अनिल कालेले एवं अन्य पदाधिकारी।)
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार को सुबह शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए मर मिटने वाले वीर बलिदानियों का स्मरण करते हुए मौन श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी, स्टाफ मेंबर एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर महाराष्ट्र नाट्य मंडल के निर्देश प्रा. अनिल कालेले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की वर्तमान परिस्थितियों के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि जब राजधानी रायपुर में छोटी-छोटी बातों पर बड़ी- बड़ी हिंसा होने लगी हैं। लोगों की सहनशक्ति लगातार क्षीण होते जा रही है। युवाओं में सुनने, चिंतन- मनन करने के बजाय आवेश में आकर कुछ भी कर गुजरने की उत्कंठा घातक तरीके से बढ़ रही है।
ऐसे समय में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की अहिंसा, सहनशीलता, सहिष्णुता की सीख युवाओं के लिए प्रासंगिक है और अपरिहार्य भी। उन्होंने कहा कि गांधी के नाम पर राजनीति अब खत्म होनी चाहिए, बल्कि गांधी हमारे चरित्र नहीं उतारना चाहिए।