दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं की हुई बैठक.... स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर दिए गए टिप्स

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं की मासिक बैठक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने पर केंद्रित रही। महिलाओं को सीनियर वैलनेस कोच ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही उन्हें फॉलो करने का भी आग्रह किया।

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महिलाओं की बैठक में सीनियर वेलनेस कोच एस. प्रशांत, राजकुमारी प्रशांत और प्रकाश कोल्हे ने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाए रखना है से लेकर प्रतिदिन हमारी दिनचर्या कैसी हो, हमारा खानपान कैसा हो जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वरिष्ठ वैलनेस विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे प्रतिदिन के खाने में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होनी चाहिए, ताकि हम अपनी सेहत में लगातार सुधार कर सकें और बेहतर स्वास्थ्य को बनाएं भी रख सकें।

सह प्रमुख अपर्णा देशमुख के अनुसार बैठक में आने वाली महिला सदस्यों का फूलों के गजरों से स्वागत किया गया। शोभा पाटिल ने लकी गेम खिलाकर आयोजन को रुचिकर बनाया। प्रश्नोत्तरी के सेगमेंट में श्रीमती चांदोरकर के रोचक प्रश्न महिलाओं को काफी देर तक गुदगुदाते रहे। बैठक में वल्लभ नगर केंद्र की लगभग सभी महिला सदस्य उपस्थिति रहीं। उन्होंने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और योजना पर भी विचार- विमर्श किया।