महाराष्ट्र मंडळ में लगे राशनकार्ड नवीनीकरण शिविर का हितग्राहियों ने लिया लाभ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा रविवार, 25 फरवरी को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में राशनकार्ड नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाया। इसके साथ लोगों के आधार कार्ड का मोबाइल नंबर भी अपडेट किया गया।

महराष्ट्र मंडल के सह सचिव परितोष डोनगांवकर ने बताया महाराष्ट्र मंडल राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे हितग्राहियों ने अपना राशन कार्ड नवीनीकरण करवाया। कुछ लोगों के राशनकार्ड में केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें केवाईसी करवाने के लिए राशन दुकान जाने की सलाह दी गई। शिविर शुरू होने का समय सुबह 10.30 बजे निर्धारित था, लेकिन कुछ लोग पहले ही मंडल कार्यालय पहुंच गए थे। निर्धारित समय तक बड़ी संख्या में लोगों ने राशनकार्ड नवीनीकरण करवाया।

डोनगांवकर ने आगे बताया कि राशन कार्ड नवीनीकरण की समय सीमा को शासन ने बढ़ाकर अब 15 मार्च तक कर दिया है। जिन लोगों ने अपना नवीनीकरण नहीं करवाया है, वो किसी भी राशन दुकान में जाकर कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते है। नवीनीकरण के लिए परिवार के किसी भी एक सदस्य का E-KYC होना अनिवार्य है।