दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में होली मिलन पर रोचक गेम्स 29 मार्च को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल का होली मिलन समारोह चौबे कॉलोनी स्थित भवन में शुक्रवार को शाम 7:00 बजे आयोजित किया गया है। मंडल की खेलकूद समिति, महिला समिति, सांस्कृतिक समिति, कला व संस्कृति समिति और पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई रोचक गेम्स होंगे। 
 
विभिन्न आयोजक समितियों के प्रमुख गीता दलाल, विशाखा तोपखानेवाले, प्रिया बक्षी, भारती पालसोदकर और अभय भागवतकर के अनुसार दिलचस्प गेम्स के अलावा फूलों की पंखुड़ियां और अबीर- गुलाल के साथ मस्ती भरी होली खेली जाएगी।
 
होलियाना वातावरण में सभासदों की ओर से रोचक संवाद, व्यंग्य, कविताओं और एकल अभिनय की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। मेस प्रभारी दीपक किरवईवाले ने बताया कि हर आयु वर्ग सदस्यों और उनके बच्चों के लिए मनोरंजक पैकेज वाले दो घंटे के कार्यक्रम के बाद स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई है।