दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर 28 अप्रैल को

0- विभिन्न जांचों से कई प्रकार के कैंसर का लगाया जा सकेगा पता

रायपुर। बालको मेडिकल सेंटर के साथ मिलकर महाराष्ट्र मंडल रविवार, 28 अप्रैल को चौबे कालोनी स्थित मंडल भवन में सुबह 10 बजे से निःशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर लगा रहा है। यहां पहुंचकर आप अपने पूरे शरीर की जांच करा सकते हैं और विशेषज्ञ डाॅक्टर नुपूर मिश्रा से परामर्श लेकर अपना इलाज सही समय पर शुरू कर सकते हैं। 

महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अऱविंद जोशी ने बताया कि बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर (अटल नगर) में कैंसर का अत्याधुनिक अस्पताल है। इनके सहयोग से रविवार को महाराष्ट्र मंडल में एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर  लगा रहे हैं।

बालको मेडिकल सेंटर के विजेंद्र साहू के अनुसार बालको मेडिकल सेंटर की कैंसर सर्जन डॉ. नुपूर मिश्रा शिविर में उपस्थित होकर कैंसर से संबंधित निःशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में मेमोग्राफी की जांच होगी, जिसमें स्तन कैंसर का जीरो स्टेज में पता लगाया जाता है। वहीं पेरस्मीयर में बच्चेदानी के मुंह में कैंसर की जांच की जाएगी। ब्रश साईटोलाॅजी में मुंह के कैंसर की जांच होगी। एफएनएसी के जरिए शरीर के किसी भी अंग में गांठ से सुई की जांच से पता लगाया जा सकेगा।