दिव्य महाराष्ट्र मंडल

80वें जन्मदिन पर महाराष्ट्र मंडल की मंजुल देवरस का सम्मान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के रोहिणीपुरम केंद्र की वयोवृद्ध आजीवन सभासद मंजुल देवरस का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्र की संयोजिका श्यामल जोशी ने अपनी सह संयोजिकाओं व सदस्यों के साथ मंजुल देवरस का सूत माला, शाल- श्रीफल से सम्मानित किया। 
 
केंद्र की प्रत्येक सदस्यों अलका कुलकर्णी, चित्रा बलकी, मीनाक्षी पिंपलापुरे, वंदना काले, रचना ठेंगड़ी, रीना बाबर, जयश्री भुरे, मंगला कुलकर्णी और सीमा अलोणी ने भी उन्हें व्यक्तिगत रूप से फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी।वरिष्ठ जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि मंडल में शुरू से ही 80 वर्ष से अधिक सदस्यों का प्रतिवर्ष जन्मदिन मनाया जाता है और घर में जाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। यह परंपरा गत एक दशक से सतत् जारी है।