दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में संगोष्ठी... 1000 पौधों का होगा रोपण

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून, बुधवार को शाम छह बजे चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में संगोष्ठी होगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद, पर्यावरण विशेषज्ञ और कृषि वैज्ञानिक डा. जेएस उरकुरकर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर मंडळ 1000 पौधों के रोपण का प्लान भी तैयार करेगा। इसमें मंडळ की सभी समितियां अपना- अपना वह स्थान सार्वजनिक करेंगी, जहां पौधारोपण किया जाना है।

संयुक्त सचिव और पर्यावरण समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर महाराष्ट्र मंडळ में संगोष्ठी का आय़ोजन किया गया है। इसमें मानसून के दौरान अपने निवास के आसपास पौधारोपण कैसे किया जाए, इसका मार्गदर्शन डॉ. जेएस उरकुरकर करेंगे।

साथ ही पर्यावरण समिति के अभय भागवतकर सभी से पिछले कुछ वर्षों में लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे। बताते चलें कि पिछले वर्ष भी मंडल की पर्यावरण समिति ने हजारों पौधे रोपे थे, जो अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं।