राजधानी की वंशिका ने महाकाल की नगरी उज्जैन में दी कथक की मनमोहक प्रस्तुति
रायपुर। महाकाल की नगरी उज्जैन में राजधानी रायपुर निवासी वंशिका गुप्ता (मिली) ने श्री महाकालेश्वर संस्कृति महोत्सव राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फेस्टिवल में अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। वंशिका ने करीब 9 मिनट में शिव जी की आराधना एंव शिव तांडव करके शिव जी के अलग-अलग रूपों का वर्णन किया और नृत्य के साथ साथ अपने हाव-भाव से सभी को मोहित किया। वंशिका महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद सौ. रजनी राउत गुप्ता एवं पंकज गुप्ता की सुपुत्री है ।
वंशिका पिछले 6 वर्षो से संगीता कला एकेडमी में गुरु संगीता कापसे से कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त करती आ रही है। वंशिका की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन सहित मंडल की कला संस्कृति समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।