वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाराष्ट्र मंडल में बटुकों का हुआ मूंज.. महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र का संयुक्त आयोजन
2024-07-07 04:56 PM
2150
0- आठ बटुकों को पूरे रीति- रिवाज से हुआ उपनयन संस्कार
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में आज आठ बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया गया। महाराष्ट्र मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते विधि विधान और वेद मंत्रों के साथ इन बटुकों का आज षोडस संस्कारों में से एक उपनयन संस्कार कराया। उनका साथ आचार्य योगेश दंडवते और पंडित अभिषेक बक्षी ने दिया।

महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। इसमें रायपुर, भिलाई, कोरबा, धमतरी और छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से कुल आठ बटुकों का मुंज कराया गया। अमित कुमार बड़े दुर्ग, अभिषेक वाईकर धमतरी, कविश फाटक भिलाई, अथर्व अविनाश रुद्रज्वार रायपुर, आयुष पुराणिक दुर्ग, वैभव शेवालकर रायपुर, अभिप्राय धाबु कोरबा के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मोहन कस्तुरे का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। सामूहिक उपनयन संस्कार का यह 25वां वर्ष था। इससे पहले के आयोजनों में तकरीबन 300 से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार कराया जा चुका है।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि सुबह आठ बजे उपनयन संस्कार की विधि पूरे विधान के साथ प्रारंभ की गई। सबसे पहले मंडप पूजन किया गया। इसके पश्चात मातृका पूजन एवं मातृभोज, फिर मंगलाष्टक संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोप्चार के साथ विधि संपन्न कराने के बाद सभी बटुकों ने भिक्षाटन कर काशी की यात्रा की। उपनयन संस्कार संपन्न होने के पश्चात बटुकों को संध्या संस्कार की किताब का मुफ्त वितरण की गई।

बताते चलें कि महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र द्वारा हर साल स्वयं के खर्च पर सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाता है। इसमें परिजनों को इस संस्कार के लिए अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ता। जबकि उपनयन संस्कार को व्यक्तिगत तौर पर कराने में तकरीबन एक विवाह का खर्च परिजनों को उठाना पड़ जाता है। अधिक खर्च से बटुकों के परिजनों को मुक्त रखने के लिए हर साल सामूहिक मूंज संस्कार का आयोजन किया जाता है।

इस कार्यक्रम मे महिला टीम का भी सहयोग सराहनीय रहा। जिसमें सृष्टि दंडवते, अंजली काले, गीता दलाल, गौरी मोकासदार, सुचिता देशमुख, पल्लवी मुकादम, नमिता शेष, प्रिया बक्षी, गौरी क्षीरसागर, रचना ठेंगड़ी, यशस्वी दंडवते, विपुला शेजवलकर, अक्षता पंडित, रेणुका पुराणिक, आस्था काले सहित अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रहे।