पश्चिम बंगाल की घटना की नारी नारायणी समूह ने की निंदा... कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (चोपरा) में युगल के साथ बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर नारायणी नारी समूह ने कलेक्टोरेट चौक खजाना तिराहा के पास शाम 4.30 बजे एक दिवसीय प्रदर्शन किया। रायपुर की बहनों ने गृहमंत्री भारत सरकार के नाम रायपुर कलेक्टर डा. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान नारायणी नारी समूह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की घटना की निंदा की।
इस प्रदर्शन में महिला अधिवक्ता , चिकित्सक, शिक्षिका, समाजसेवी, गृहणियां और स्वयं सहायता समूह की बहनें सम्मिलित हुई। सीनियर सिटीजन अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पश्चिम बंगाल के इस विषय की जानकारी मिलने पर वो महिलाएं भी सम्मिलित हुई। सभी ने इस पूरे मामले की कठोर निंदा करते है हुए भारत सरकार से निवेदन किया है कि इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति का संज्ञान लेते हुए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जावे। घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए महिलाओं ने पीड़ित महिलाओं के शारीरिक मानसिक उपचार और उनके पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं से प्रत्यक्ष भेंट कर लौटी शताब्दी सुबोध पांडे ने पीड़िताओं की आप बीती बताते हुए उन पर हो रहे बर्बरता पूर्ण व्यवहार के संबंध में बताया।