वेस्ट से बेस्ट बनाने की स्पर्धा में बच्चों की निखरी प्रतिभा
महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुई बच्चों की प्रेरक गतिविधि
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार को पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आई।
कक्षा पांचवीं से भावेश बघेल ने अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ, लावण्या ने अनाज से वक्रतुंड महाकाय श्लोक को विस्तारित रूप से समझाया। हिमानी ने वॉल हैंगिंग, हंसिका प्रसाद ने वॉटरफॉल, भोज ने कृष्णा, यीशु ने कृष्णा, रुचि साहू, भूपेंद्र वर्मा, लोकेश कोठारी, रौनक व कुछ बच्चों ने छत्तीसगढ़ी महतारी, तोरण, स्वचालित कार, गुलदस्ता, चंद्र अभियान और भी अनेक नई चीजें बनाईं। इस प्रतियोगिता का जजमेंट शिक्षिका भारती सहगल एवम वंदना यादव ने किया |
सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से यह प्रतियोगिता बहुत अच्छे से सफल हुई। इस प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका अनिता सोनी और विनीता सुंदरानी ने किया।