ब्रेस्ट कैंसर के लिए हर महीने करें सेल्फ एग्जामिनेशनः डा. अलका गोले
2024-07-28 03:10 PM
712
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सरोना महिला केंद्र की मासिक बैठक शनिवार 27 जुलाई को हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी महिलाओं ने अपना परिचय दिया। परिचय देने के बाद सभी ने एकजुट होकर सामाजिक कार्य करने की सहमति प्रदान की। इसके बाद डॉ अलका गोले ने महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और ब्रेस्ट कैंसर को सेल्फ एग्जामिनेशन करने का तरीका बताया।
डा अलका गोले ने कहा कि महिलाओं को हर महीने सेल्फ एग्जामिनेशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इनिशियल स्टेज में हम स्वयं जागरुक होकर डॉक्टर के पास जाएं तो कैंसर से बचा जा सकता है। अपनी बहू और बेटियों को भी कैंसर प्री एग्जामिनेशन के बारे में वह सेल्फ एग्जामिनेशन के बारे में बताइए।
सभी ने यह चय किया कि स्लम एरिया की महिलाओं को कैंसर से बचने के उपाय हम बता सकते हैं।
उसके बाद सभी ने मिलकर रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही शांति महाजन व दीपा वैद्य का जन्म दिन मनाया। आभार प्रदर्शन के साथ सभा का समापन किया गया। कार्यक्रम में संयोजिका जयश्री ढेकने, सहसंयोजिका प्रियंका बोरवणकर, सहसंयोजिका मीना नवरे, सह संयोजिका शुभांगी पांचघरे, डॉ अलका गोले, सुरेखा पाठक, शुभा गोवर्धन, शांति महाजन, दीपा वैद्य, शिखा चोरनेले, दीप्ति शिंलेदार, प्रविणा बापट, मीणा परदेसी, विभा पांडे, सुकेशिनी जाधव, प्रज्ञा तिरपुडे, संध्या इगले, नेहा किल्लेदार शामिल हुई। इस अवसर पर केंद्र की महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख व मनीषा वरवणडकर उपस्थित थीं।